देश

Bihar Road Accident: कार और ऑटो की टक्कर में 5 की मौत , 3 घायल

बिहार के बेगूसराय के एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.

Bihar Road Accident: कार और ऑटो की टक्कर में 5 की मौत , 3 घायल
Road Accident (img: File photo)

बेगूसराय, 9 जुलाई : बिहार के बेगूसराय के एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.

घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बिहटा और बेगूसराय मार्ग के रतनपुर चौक पर हुई है. सड़क हादसे में कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए. यह भी पद` घटना मे पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. एफसीआई थाना की प्रभारी अंजली ने बताया कि कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर सिमरिया से जीरो माइल की ओर जा रहे थे. इस दौरान रतनपुर चौक के पास एक कार से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. यह भी पढें: Himachal: सोलन में कार पार्किंग करते समय हुआ हादसा, 30 फीट नीचे खाई में गिरी गाड़ी; Video

हादसे में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. अभी यह भी कहना मुश्किल है कि सभी मृतक ऑटो पर ही सवार थे. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).