देश

Bihar Politics: भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया

बिहार में बुधवार को सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुन लिया गया. इस पर सम्राट चौधरी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है.

Bihar Politics: भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया

पटना, 19 नवंबर : बिहार में बुधवार को सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुन लिया गया. इस पर सम्राट चौधरी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी और बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद. बिहार का विकास करने का दायित्व बड़ा है.

सम्राट चौधरी ने नवनिर्वाचित विधायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने लगातार दूसरी बार पार्टी का नेतृत्व करने का मौका दिया है. प्रधानमंत्री का सपना बिहार में पूरा किया जाएगा. भाजपा के नेतृत्व ने लगातार भरोसा जताया है और आगे भी उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. इधर, विधायक दल के उप नेता चुने जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया. उन्होंने विधायकों को भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों और पार्टी ने एक बार फिर बड़ा दायित्व सौंपा है. यह भी पढ़ें : भारत की ट्रेवल इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव, घरेलू यात्राओं में 72 प्रतिशत यात्री लागत को दे रहे कम महत्व: रिपोर्ट

इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता चुना गया. भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे. इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहे.

बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी घोषणा की. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके अलावा, उपनेता के तौर पर विजय कुमार सिन्हा के नाम का भी प्रस्ताव आया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2025 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).