Bihar: बिहार के लखीसराय में होटल पर पुलिस का छापा, देह व्यापार के आरोप में 5 गिरफ्तार
अधिकारी के मुताबिक इस होटल में दो लड़कियों ने एक दिन के लिए कमरा बुक किया था. उनके अपने ग्राहक थे जिन्हें इस होटल में आमंत्रित किया गया था. ये सभी गतिविधियां होटल मालिक की मिलीभगत से अंजाम दी जा रही थीं.
पटना: लखीसराय पुलिस (Lakhisarai Police) ने शुक्रवार को कथित देह व्यापार (Prostitution) के आरोप में दो लड़कियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिले के कबाया थाने की टीम ने शांति इन होटल (Hotel) में छापा मारा और एक कमरे के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में दो युवकों और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने होटल के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है. Bihar: बिहार में जहरीली शराब पीने से 16 की मौत
अधिकारी के मुताबिक इस होटल में दो लड़कियों ने एक दिन के लिए कमरा बुक किया था. उनके अपने ग्राहक थे जिन्हें इस होटल में आमंत्रित किया गया था. ये सभी गतिविधियां होटल मालिक की मिलीभगत से अंजाम दी जा रही थीं.
आरएम सिंह, जांच कर रहे पुलिस अधिकारी, "जांच के दौरान, यह पाया गया कि लड़कियां एक घंटे के लिए प्रति व्यक्ति 2,000 रुपये चार्ज कर रही थीं और होटल मालिक ने पैसे साझा किए."
बिहार के रोहतास जिले में 20 जुलाई को एक अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद, राज्य के गृह और समाज कल्याण विभागों ने सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने अधिकार क्षेत्र में हो रही अनैतिक गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

