Bihar: रिश्वत नहीं मिलने पर पुलिस ने चलाई गोली, वैन चालक घायल
बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में लॉकडाउन के दौरान एक अलग तस्वीर सामने आई है. तीन पुलिसकर्मियों पर आलू से लदे एक वैन चालक पर रिश्वत नहीं देने पर गोली मार देने का आरोप लगा है.
पटना: बिहार की राजधानी पटना (Patna) के दानापुर में लॉकडाउन के दौरान एक अलग तस्वीर सामने आई है. तीन पुलिसकर्मियों पर आलू से लदे एक वैन चालक पर रिश्वत नहीं देने पर गोली मार देने का आरोप लगा है. हालांकि बाद में तीनों आरोपी पुलिसकम्र्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सोनू साव अपने पिकअप वैन पर आलू लादकर दानापुर आ रहा था.
आरोप है कि पीपा पुल के समीप उससे तीन पुलिसकर्मियों ने वैन को आगे जाने देने के लिए रिश्वत के रूप में पैसे की मांग की. इसके बाद वहां कई लोग जमा हो गए और पुलिसकर्मियों से कहासुनी प्रारंभ हो गई. आरोप है कि इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने गोली चला दी, जो सोनू साव को जा लगी और वह घायल हो गया. सोनू के पैर में गोली लगी है. यह भी पढ़ें: अमेरिका में हरियाणा के मनिंदर सिंह साही की गोली मारकर हत्या, ये है वजह
पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दानापुर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में भेज दिया गया. पटना के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

