Bihar: तालाब में डूबने से मां और 3 बच्चों की गई जान
बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेंहसी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत तालाब में डूबने से हो गई. सभी शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
समस्तीपुर, 13 अगस्त : बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेंहसी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत तालाब में डूबने से हो गई. सभी शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जिले के सोरमार गांव निवासी चम्पा देवी का 10 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार शुक्रवार की देर शाम शौच करने गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब मे डूब गया.
उसे डूबते देख बचाने गई मां चम्पा देवी, बहन आंचल कुमारी एवं काजल कुमारी भी तालाब के गहरे पानी मे उतर गई, जिसमें सभी की डूबकर मौत हो गई. चकमेंहसी के थाना प्रभारी राजकिशोर टुडू ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बरामद कर लिया है. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: गाय को बचाने के प्रयास में वाहन ट्रक से टकराया, दंपति समेत चार की मौत
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि रक्षाबंधन के मौके पर चंपा देवी अपने मायके आई थी. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

