Bihar: ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप, चीख पुकार के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
बिहार के नवादा जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 9 वीं में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार की सुबह 10 बजे के बाद ट्यूशन से अपने घर लौट रही थी. उसी समय पहले से घात लगाये देवनपुरा गांव के सचिन कुमार नाम के एक युवक ने छात्रा को जोर जबरदस्ती करते हुए के पास में खेत में ले जाकर रेप किया
पटना: बिहार के नवादा जिले (Nawada District) से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार की सुबह 10 बजे के बाद ट्यूशन (Tuition) से अपने घर लौट रही थी. उसी समय पहले से घात लगाये देवनपुरा गांव के सचिन कुमार (Sachin Kumar) नाम के एक युवक ने छात्रा को जोर जबरदस्ती करते हुए के पास में खेत में ले जाकर रेप (Rape) किया. रेप के बाद वह भाग ही रहा था कि पीड़िता के चीख- पुकार को सुनकर ग्रामीण लोगों ने उसे धर पकड़ा. जिसे बाद में कादिरगंज पुलिस के हवाले किये.
पीड़िता के शिकायत के बाद कादिरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर नाबालिग छात्रा को सदर अस्पताल में चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया हैं. वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) और दुष्कर्म (IPC की धारा 376) समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं. यह भी पढ़े: बिहार: कोचिंग जा रही 7वीं की छात्रा से पत्रकारनगर में गैंगरेप, एक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. वह मूल रूप से कौआकोल थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वह बचपन से ही अपने नाना के घर पर रह रही थी. बता दें कि इस केस में महिला थाना की SHO को मामले का जांच-अधिकारी बनाया गया है. जो इस केस की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

