बिहार : मांझी ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा, इतना ज्ञान कहां से लाते हो
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा लगातार सरकारी आदेशों और निर्णयों पर सवाल उठाए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को जोरदार कटाक्ष किया.
पटना, 4 फरवरी : बिहार (Bihar) विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) द्वारा लगातार सरकारी आदेशों और निर्णयों पर सवाल उठाए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने गुरुवार को जोरदार कटाक्ष किया. मांझी ने उनकी शैक्षणिक योग्यता पर भी तंज कसा है. हालांकि उन्होंने तेजस्वी का नाम नहीं लिया है.
मांझी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, बजट पर अर्थशास्त्री, ट्रैक्टर रैली पर किसान, बॉर्डर पर गोली चलने पर सेना विशेषज्ञ, रूपेश मामले का खुलासा होने पर जांच अधिकारी बन जाते हो, ऐ नौंवी फेल विपक्ष आप इतना ज्ञान कहां से लाते हो? बधाई हो बिहार पुलिस. यह भी पढ़ें : बिहार : हिंसक प्रदर्शन किया तो न नौकरी मिलेगी-न ठेका, गरमाई सियासत
उल्लेखनीय है कि तेजस्वी ने इंडिगो एयर लाइंस के अधिकारी रूपेश सिंह हत्याकांड को लेकर पटना पुलिस के दावे पर सवाल खड़ा किया है. पुलिस ने इस मामले को रोडरेज की घटना बताते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

