देश

बॉयफ्रेंड के साथ जंगल में घूमने आई छात्रा के साथ गैंगरेप, दरिंदों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी

बिहार में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है. जमुई जिले में एक छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने आई थी, इसी दौरान रास्ते में चार दरिंदों ने छात्रा को पकड़ लिया और एक-एक कर सबने दुष्कर्म किया.

बॉयफ्रेंड के साथ जंगल में घूमने आई छात्रा के साथ गैंगरेप, दरिंदों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर(Photo Credit: फाइल फोटो)

पटना: बिहार (Bihar) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है. जमुई जिले में एक छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने आई थी, इसी दौरान रास्ते में चार दरिंदों ने छात्रा को पकड़ लिया और एक-एक कर सबने दुष्कर्म (Rape) किया. गैंगरेप (Gangrape) करने वाले लड़कों की पहचान हो गई है. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, छात्रा अपने ब्वॉय फ्रेंड और उसके दोस्त के साथ कैलाश डैम घूमने गई थी. इसी डैम के पास एक जंगल भी है. जहां छात्रा और उसका ब्वॉय फ्रेंड घूम रहे थे तभी एक सुनसान जगह पर चार दरिंदे आ धमके और ब्वॉय फ्रेंड को पीटकर भगा दिया. जिसके बाद दरिंदों ने छात्रा को जंगल में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया.

यह भी पढ़े- आन्ध्र प्रदेश: 3 महीने की गर्भवती गाय के साथ रेप, मामला दर्ज, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि ब्वॉय फ्रेंड मनचलों से पीटने के बाद गांव भागकर आया और ग्रामीणों और पुलिस आपबीती सुनाई, जिसके बाद सिकंदरा व चंद्रदीप पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन तब तक दरिंदे लड़की को बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो चुके थे.

पीड़ित लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा ट्यूशन का बहाना बताकर कैलाश डैम घूमने आई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).