देश

Bihar Shocker: नए साल का तोहफा देने के बहाने छात्रा को पहले बुलाया, फिर रेप की कोशिश की, नाकाम होने पर चाकू मारकर सड़क पर छोड़ा

बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक तरफ पूरा विश्व नए साल के जश्न में हर्षोल्लास के साथ डूबा हुआ था तो वहीं बेगूसराय की एक बेटी कुछ हैवानों का शिकार बनने के बाद जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रही थी.

Bihar Shocker: नए साल का तोहफा देने के बहाने छात्रा को पहले बुलाया, फिर रेप की कोशिश की, नाकाम होने पर चाकू मारकर सड़क पर छोड़ा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: launiondigital.com.ar)

पटना: बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक तरफ पूरा विश्व नए साल के जश्न में हर्षोल्लास के साथ डूबा हुआ था तो वहीं बेगूसराय की एक बेटी कुछ हैवानों का शिकार बनने के बाद जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रही थी. एनएचआरसी ने कैदी मौत मामले में डॉक्टरों की कथित लापरवाही पर बिहार सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

जानकारी के मुताबिक, डंडारी थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा को आरोपी ने शनिवार शाम 6 बजे के करीब नए साल का गिफ्ट देने के बहाने बुलाया और फिर अपने कुछ साथियों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब वह नाकाम रहा तो लड़की को चाकू से गोदकर फरार हो गया. सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने लड़की को तड़पने देखा तो उनके होश उड़ गए. किसी तरह से उन्होंने इसकी सूचना लड़की के घरवालों दी.

जिसके बाद घटनास्थल पर पीड़िता के घरवाले पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए. जहां पीड़िता की स्थिति नाजुक बनी हुई है. अभी तक उसे होश नहीं आया है. परिवार का आरोप है कि छात्रा को सात से आठ बार चाकू मारा गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फ़िलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर बताए जा रहे है.

इस घटना ने एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताया कि साल 2021 में उसे महिलाओं के खिलाफ मिलने वाले अपराधों की शिकायतों में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है और पूरे साल में करीब 31 हजार आपराधिक शिकायतें मिली हैं. जबकि बिहार से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 1,456 शिकायतें बीते एक साल में दर्ज हुईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2022 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).