देश

बिहार: दरिंदो ने पहले पिता को पेड़ से बांधा और फिर बेटी के साथ किया गैंगरेप

वहीं इस घटना के बाद इन सभी छह आरोपियों ने बाप-बेटी को इस वाकये के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मार देने की धमकी दी. बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोढ़िवाडी थाना के अलावा आसपास के थानों को भी इन आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है.

बिहार: दरिंदो ने पहले पिता को पेड़ से बांधा और फिर बेटी के साथ किया गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

महिलाओं और नाबालिक लड़कियों के साथ बढ़ते यौन अपराधों को रोकने के लिए मोदी सरकार द्वारा बनाये गए कानून का डर अपराधियों में कोई डर नजर नहीं आ रहा है. एक ही दिल दहला देने वाला मामला बिहार (Bihar) से सामने आया है. जहां पर आरोपियों ने कानून को धता दिखाते हुए गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला. घटना बिहार के किशनगंज (Kishanganj)जिले के एक गांव की है. जहां पर छह दरिंदो लड़की के साथ गैंगरेप (Gang-Raped)किया.

गांव के ही छह युवकों ने मंगलवार देर रात उसके घर का दरवाजा खटखटाया और पानी पीने के लिए कहा। इसके बाद युवक जबरन उसके घर में घुस गए और उसे खींचकर बाहर ले आए. जिसके बाद उसे एक सुनसान जगह पर लेकर गए और आरोपी युवकों ने लड़की के पिता को पेड़ से बांध दिया और फिर उसके साथ सभी ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. वहीं इस घटना के बाद जब पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें:- दहली मुंबई: दरिंदे ने 5 साल की बच्ची को अगवा कर किया रेप, फिर कर दी हत्या

वहीं इस घटना के बाद इन सभी छह आरोपियों ने बाप-बेटी को इस वाकये के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मार देने की धमकी दी. बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोढ़िवाडी थाना के अलावा आसपास के थानों को भी इन आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).