बिहार: पटना के एक घर में बम ब्लास्ट, 5 घायल- पुलिस जांच में जुटी

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह एक धमाके में 5 लोग घायल हो गए. घटना गांधी मैदान थाना इलाके के दलदली रोड की है, जहां एक मकान में विस्फोट हुआ.

पटना में ब्लास्ट (Photo Credit- ANI)

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में सोमवार की सुबह एक धमाके में 5 लोग घायल हो गए. घटना गांधी मैदान थाना इलाके के दलदली रोड (Daldali road) की है, जहां एक मकान में विस्फोट हुआ. पुलिस के मुताबिक घर में रखे बम में धमाका हुआ है. धमाका इतना जोरदार था कि इससे दो मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. इस ब्‍लास्‍ट में पांच लोग जख्मी हुए हैं, जिनको इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. घटना के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक के बाद एक दो जोरदार धमाके हुए. धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी.

मौके पर मौजूद मकान के मालिक ने बताया कि घर के जिस हिस्से में धमाका हुआ है, उसमें किरायेदार रहते हैं. वह ऑटो चलाता है. मकान में किरायेदार पिछले 6 महीने से रह रहा था. मकान मालिक ने बताया कि किरायदार के बारे में उतनी जानकारी नहीं है.

बम ब्लास्ट से हडकंप- 

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के 3 घर भी डैमेज हो गए हैं. इस ब्‍लास्‍ट में पांच लोग जख्मी हुए हैं, जिनको इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार घायलों में से एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है.

बम धमाके के कारण जहां कमरे की दीवार, दरवाजा भी टूट गया. साथ ही आसपास के इलाके के मकान की खिड़कियां भी चिटक गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटना के सिटी एसपी डी अमरकेश ने पहले इस ब्लास्ट को बम की बजाय सिलेंडर ब्लास्ट बताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने रखा 222 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड