Bihar: घर में सोए अवस्था में पिता, पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या
बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर सोए पिता-पुत्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी. हत्या का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सीतामढ़ी, 23 सितंबर : बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर सोए पिता-पुत्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी. हत्या का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, पिपरा गांव निवासी आस नारायण दास (55) और उनका पुत्र शिवम कुमार (16) गुरुवार की रात खाना खाकर कमरे में सोए थे.
आरोप है कि देर रात पडोस में ही रहने वाले कुछ लोग घर में घुस गए और सोए अवस्था में चाकू गोदकर हत्या कर दी. इस दौरान शोर होने पर जब मौके पर आस नारायण दास की पुत्री छेमा कुमारी पहुंची तो उसे भी पीठ में चाकू मार दिया गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह भी पढ़ें : केरल उच्च न्यायालय ने पीएफआई द्वारा आहूत हड़ताल पर स्वत: संज्ञान लिया
रीगा के थाना प्रभारी राम इकबाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के बीच हाल ही में कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था, माना जा रहा है कि इसी कारण इस घटना को अंजाम दिया गया. उन्होंनंे कहा कि पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

