देश

Bihar Family Murder Case: बिहार में मां व तीन बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर पति फरार, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई.

Bihar Family Murder Case: बिहार में मां व तीन बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर पति फरार, पुलिस जांच में जुटी
(Photo Credit : X)

मोतिहारी, 29 मार्च : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है. वह मौके से फरार है.

पुलिस के मुताबिक, बावरिया गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर एक घर से एक महिला और तीन बच्चियों का शव बरामद किया गया. सभी की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है. यह भी पढ़ें : Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत या साजिश? सपा-बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

पुलिस उपाधीक्षक रंजन कुमार ने आईएएनएस को बताया कि हत्या के बाद मृतक महिला का पति घर से फरार है. मृतक बच्चियों की उम्र नौ से 14 वर्ष के बीच है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना का कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है. इससे पहले भी आरोपी अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या की कोशिश कर चुका था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).