देश

Bihar: नालंदा में प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने दुल्हन के काटे बाल और आंखो में डाला फेविक्विक

प्यार, इश्क और धोखा ऐसे किस्से अक्सर अखबारों की सुर्खियां होती है. प्रेमिका न मिलने पर कई बार प्रेमी अपराध की राह को चुन लेता है. जिसका परिणाम ऐसा होता है कि जीवन भर के जेल की कोठरी नसीब होती है. तो कई बार ऐसा कुछ होता है जो तमाशा बन जाता है. एक ऐसा ही मामला बिहार के नालंदा से सामने आया है. जहां पर एक प्रेमिका ने अपने बेवफा प्रेमी को सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा किया कि लोग देखकर हैरान रह गए. प्रेमिका ने अपने प्रेमी का भड़ास उसकी नई नवेली दुल्हन को दिया. दरअसल लड़की ने पहले अपने प्रेमी की नई नवेली दुल्हन के बाल काटे और फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं.

Bihar: नालंदा में प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने दुल्हन के काटे बाल और आंखो में डाला फेविक्विक
दुल्हन की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- Pixabay)

पटना:- प्यार, इश्क और धोखा ऐसे किस्से अक्सर अखबारों की सुर्खियां होती है. प्रेमिका न मिलने पर कई बार प्रेमी अपराध की राह को चुन लेता है. जिसका परिणाम ऐसा होता है कि जीवन भर के जेल की कोठरी नसीब होती है. तो कई बार ऐसा कुछ होता है जो तमाशा बन जाता है. एक ऐसा ही मामला बिहार के नालंदा से सामने आया है. जहां पर एक प्रेमिका ने अपने बेवफा प्रेमी को सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा किया कि लोग देखकर हैरान रह गए. प्रेमिका ने अपने प्रेमी का भड़ास उसकी नई नवेली दुल्हन को दिया. दरअसल लड़की ने पहले अपने प्रेमी की नई नवेली दुल्हन के बाल काटे और फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं.

जिसके बाद हंगामा मच गया. लड़की का गुस्सा इतने पर शांत नहीं हुआ और उसने नई नवेली दुल्हन की जमकर पिटाई कर दी. फिर क्या इस घटना के बाद घर के लोग भड़क गए और उन्होंने ऐसी हरकत करने वाली लड़की की जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. बिहार शरीफ में भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव में जब लड़की को पता चला कि उसके प्रेमी ने शादी कर ली और अपनी दुल्हन लेकर आया है. उसके बाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. प्रेमी को सबक सिखाने के लिए वो उसके घर पहुंची. Haryana Shockers: अश्लील वीडियो बनाकर शख्स दो साल तक करता रहा बलात्कार, हुआ गिरफ्तार

उस वक्त दुल्हन नींद में सो रही थी. उसका फायदा उठाते हुए प्रेमिका ने उसकी आंखो में फेविक्विक डाल दी. इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसके बाल काट दिए. जिसके बाद दुल्हन दर्द से कराहने लगी. उसके बाद प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ लिया है. फिलहाल दुल्हन का इलाज जारी है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).