देश

Bihar: बिहार में शिक्षा विभाग की बड़ी अधिकारी के 3 ठिकानों पर इओयू की छापेमारी

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शनिवार को बिहार शिक्षा विभाग की उप निदेशक विभा कुमारी के तीन ठिकानो पर छापेमारी की.

Bihar: बिहार में शिक्षा विभाग की बड़ी अधिकारी के 3 ठिकानों पर इओयू की छापेमारी

पटना, 5 नवंबर : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शनिवार को बिहार शिक्षा विभाग की उप निदेशक विभा कुमारी के तीन ठिकानो पर छापेमारी की. वैशाली जिले के वैशाली थाने के धर्मपुर गांव के अलावा पटना में उनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

आर्थिक अपराध इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई, पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि विभा कुमारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप को सही पाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार इनकी आय से अधिक सम्पत्ति लगभग 52.03 प्रतिशत अधिक पायी गई है. विभा कुमारी उच्च शिक्षा में उप निदेशक की पद पर कार्यरत हैं. यह भी पढ़ें : Morbi Bridge Accident: मुख्यमंत्री गहलोत ने मोरबी पुल हादसे को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधा

जांच रिपोर्ट आने बाद आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. आर्थिक अपराध इकाई की टीम शनिवार की सुबह ही उनके पैतृक आवास पर पहुंची. उनके पटना तथा वैशाली के आवास पर अभी भी छापेमारी की कारवाई जारी है. अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस छापेमारी में कितनी अवैध संपत्ति मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2022 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).