Bihar Elections 2020: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को मिलेगा पोस्टल बैलेट

निर्वाचन आयोग ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले और विकलांग (पीडब्ल्यूडी श्रेणी) मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा देने की अनुमति दी है। राज्य में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। चुनाव आयोग का ये फैसला 16 जिलों की 71 सीटों में होने जा रहे पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया से पहले आया है.

चुनाव आयोग (Photo Credits: PTI)

Bihar Elections 2020: निर्वाचन आयोग (Election Commission)  ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले और विकलांग (पीडब्ल्यूडी श्रेणी) मतदाताओं को पोस्टल बैलेट (Postal Ballot)  की सुविधा देने की अनुमति दी है.  राज्य में ऐसा पहली बार होने जा रहा है. चुनाव आयोग का ये फैसला 16 जिलों की 71 सीटों में होने जा रहे पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया से पहले आया है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने यह भी घोषणा की है कि कोविड-19 के मद्देनजर बिहार समेत उपचुनाव वाले अन्य सभी राज्यों में आगे के चरणों में भी यह सुविधा जारी रहेगी.

बिहार में 3 चरण का मतदान 28 अक्टूबर (71 सीटों पर), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) को होगा। मतदान के नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. आयोग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) इस काम के लिए अगले 2 चरणों में बिहार के लगभग 12 लाख मतदाताओं के घरों का दौरा करेंगे.  वहीं अभी पहले चरण के 71 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 52,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और पीडब्ल्यूडी के मतदाताओं ने डाक मतपत्रों के जरिए मतदान करने का विकल्प चुना है. यह भी पढ़े: Bihar Elections 2020: बिहार चुनाव में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने खुद को बेहतर इलेक्शन मैनेजर साबित करने की है चुनौती

आयोग ने कहा, "52,000 से अधिक मतदाताओं ने डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करने का विकल्प चुना है. इन मतदाताओं को रिटर्निग अधिकारियों (आरओ) द्वारा पूर्व-सूचित तिथि (डाक) पर उचित सुरक्षा के साथ डाक मतपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'