Bihar: बहू ने शराब तस्कर सास की खोली पोल, शौचालय की टंकी से निकली देसी शराब की बोतलें
बिहार के गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में सास-बहू का एक अजब किस्सा सामने आया है, जहां बहू ने ही शराब का व्यापार कर रही सास को गिरफ्तार करवाकर शराबमुक्त समाज बनाने का संदेश दिया.
गोपालगंज, 19 मई : बिहार के गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में सास-बहू का एक अजब किस्सा सामने आया है, जहां बहू ने ही शराब का व्यापार कर रही सास को गिरफ्तार करवाकर शराबमुक्त समाज बनाने का संदेश दिया. दरअसल, मामला फुलवरिया गांव का है, जहां सास शराब का व्यापार करती थी, लेकिन यह व्यापार उसकी बहू को पसंद नही आ रहा था.
सास ने शराब की तस्करी के लिए घर के शौचालय की टंकी से सटे एक बड़ा गड्ढा खुदवा लिया था, जिसमे शराब की बोतलें रखी जाती थीं. बहू ने परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी. बताया जाता है कि शराब की टंकी उस जगह बनाई गई थी, जहां पुलिस का पहुंचना मुश्किल था. गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया गांव में की गई छापेमारी में 52 लीटर देसी शराब बरामद की गई है. यह भी पढ़ें : दिल्ली के सुल्तानपुरी में पुलिस बल की अनुपलब्धता के कारण अतिक्रमण रोधी अभियान रद्द
इसके अलावा 42 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब, दो किलो नौसादर, गैस सिलेंडर सहित शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि महिला शराब तस्कर शारदा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि घर में ही मिनी शराब फैक्ट्री चल रही थी. पुलिस अब शराब के नेटवर्क को खंगाल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

