देश

Bihar Board BSEB 10th Result 2019: पांच अप्रैल को मैट्रिक के रिजल्ट की घोषणा की खबर है फेक, कहा बिहार बोर्ड अधिकारियों ने

बिहार में बीएसईबी दसवीं बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट आने को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि इसका भी रिजल्ट इसी हफ्ते पांच अप्रैल को आने वाला है. लेकिन बिहार बोर्ड के अधिकारियों ने इस खबर पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए इसे फेक और झूठ बताया है.

Bihar Board BSEB 10th Result 2019: पांच अप्रैल को मैट्रिक के रिजल्ट की घोषणा की खबर है फेक, कहा बिहार बोर्ड अधिकारियों ने
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

पटना: बिहार बीएसईबी बोर्ड ने बारहवीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा होने के महज 44 दिन बाद शनिवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया. वहीं अब बिहार में बीएसईबी (BSEB) दसवीं बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट आने को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि इसका रिजल्ट इसी हफ्ते पांच अप्रैल को आने वाला है. लेकिन बिहार बोर्ड के अधिकारियों ने इस खबर पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए इसे फेक और झूठ बताया है.

इस खबर को लेकर बिहार बीएसईबी (BSEB) बोर्ड के अधिकारियों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र और छात्रों से अनुरोध किया है कि वे इस प्रकार की खबरों पर ध्यान ना दें. उनका रिजल्ट पांच अप्रैल को नहीं आ रहा है. फिलहाल उनके रिजल्ट को घोषित करने को लेकर बिहार बीएसईबी बोर्ड की तरफ से कोई अंतिम तारीख निर्धारित नहीं किया गया है. तारीख तय होने के बाद उन्हें इसके बारे में सूचित किया जाएगा. यह भी पढ़े: Bihar BSEB Board 12th Result 2019: बिहार बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019 जारी, 79.76 फीसदी छात्र हुए पास

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 16.60 लाख छात्र शामिल हुए थे. वहीं पिछले साल 2018 में 10 वीं की परीक्षा में 17 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था और इसका रिजल्ट 26 जून 2018 को घोषित किया गया था. जिसमें कुल 68.89 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2019 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).