Bihar Cabinet Portfolio: नीतीश कुमार ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, खुद के पास रखा गृह मंत्रालय, सम्राट चौधरी को फाइनेंस, जानें अन्य को क्या मिला
बिहार में नई सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह मंत्रालय, सामान्य प्रशासन सहित कई अन्य विभाग रखे हैं.
- Read in
- English
Bihar Cabinet Portfolio: बिहार में नई सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह मंत्रालय, सामान्य प्रशासन सहित कई अन्य विभाग रखे हैं. बिहार के मंत्रिमंडल सचिवालय से जारी अधिसूचना के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास और आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु और मत्स्य संसाधन तथा विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व और भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान और भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति और युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सौंपा गया है.
विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना और जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बिजेंद्र प्रसाद यादव को फिर से ऊर्जा विभाग की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा योजना और विकास, मद्य निषेध , उत्पाद और निबंधन, ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है. प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन तथा पर्यटन विभाग सौंपा गया है. यह भी पढ़ें : UP: प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत सदस्य पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
जदयू के नेता श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. उल्लेखनीय है कि सभी ने 28 जनवरी को मंत्री पद की शपथ ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

