देश

Bihar: कटिहार में BJP नेता संजीव मिश्रा की दिन दहाड़े हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना

बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी

Bihar: कटिहार में BJP नेता संजीव मिश्रा की दिन दहाड़े हत्या,  हमलावरों ने गोलियों से भूना
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

BJP leader Sanjeev Mishra Shot Dead: बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी.मृतक की पहचान तेलता गांव के रहने वाले संजीव मिश्रा के रूप में हुई है जो भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं.

वह तेलता में अपने घर के बाहर बैठे थे तभी हमलावरों ने आकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. उन्हें दो गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हमले का कारण पुरानी रंजिश और संपत्ति का विवाद है. यह भी पढ़े: Delhi: मयूर विहार में बीजेपी नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि पूर्व में भी संजीव मिश्रा पर एमएलसी चुनाव के दौरान जानलेवा हमला हुआ था. उस वक्त भी उनकी हालत गंभीर हो गई थी, मगर जान बच गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2022 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).