Caste Census: सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, कहा- बिहार में जातीय जनगणना को लेकर जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी
बिहार में जातीय जनगणना को लेकर हो रही सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को साफ लहजे में कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर अब जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी
Caste Census: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर हो रही सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने सोमवार को साफ लहजे में कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर अब जल्द ही सर्वदलीय बैठक (All-Party Meeting) बुलाई जाएगी. पटना में पत्रकारों द्वारा जातिगत जनगणना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य में जातिगत जनगणना को लेकर जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलायी जाएगी. बैठक में सभी लोग अपनी-अपनी राय देंगे, जिसके बाद इसके लिए आगे का कदम बढ़ाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में आए सुझाव पर सरकार विचार करेगी और उसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसे तरीके से किया जाएगा और अधिकारियों को उचित निर्देश दिये जाएंगे. यह भी पढ़े: Bihar: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर CM नीतीश कुमार से मिले तेजस्वी यादव, सीएम ने दिया भरोसा
हम ऑल पार्टी मीटिंग बुलाएंगे जिसमें सब अपना-अपना सुझाव देंगे और फिर कैबिनेट की मंजूरी दिलाकर इसे लागू करेंगे: राज्य में जातिगत जनगणना लागू करने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना pic.twitter.com/sKQwmbeAfI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2022
राजद नेता तेजस्वी से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मिलने आए थे और उन्हें सबकुछ बता दिया गया है। इस मामले में जल्द ही पहल होगी. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही तेजस्वी यादव बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री से मिले थे.
पत्रकारों द्वारा बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि जब होगा तो आपलोग को पता हो ही जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2022 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

