देश

Bihar Accident: बिहार में स्कॉर्पियो ने दुकान में मारी टक्कर, चार घायल, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक गुमटीनुमा दुकान में टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया.

Bihar Accident: बिहार में स्कॉर्पियो ने दुकान में मारी टक्कर, चार घायल, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में लगाई आग
Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

हाजीपुर, 11 जनवरी : बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक गुमटीनुमा दुकान में टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर-महनार मुख्य सड़क मार्ग पर चेचर चौक के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक गुमटीनुमा दुकान में टक्कर मार दी. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया. यह भी पढ़ें : Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर का उद्घाटन भारतीयों के लिए ‘त्योहार’ है: कुमारस्वामी

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पा लिया. लेकिन, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल गई थी. बिदुपुर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने जली हुई गाड़ी जब्त कर ली है तथा मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).