Bihar: गया में सेना के फायरिंग रेंज से गिरा तोप का गोला, 3 ग्रामीणों की मौत
तोपगोले की इसकी चपेट में एक ही परिवार के छह लोग आ गए. उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई. घटनास्थल पर ही एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं.
गया, 8 मार्च: बिहार में गया जिले के बाराचट्टी के गुलरवेद गांव में बुधवार को सेना के फायरिंग रेंज से तोप का एक गोला गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना में तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस के मुताबिक, बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गूलरवेद गांव में पास के ही सेना फायरिंग रेंज में जवान अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान एक तोप का गोला फायरिंग रेंज से बाहर गूलरवेद गांव में जा गिरा.
तोपगोले की इसकी चपेट में एक ही परिवार के छह लोग आ गए. उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई. घटनास्थल पर ही एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. इन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. MP Shocker: रतलाम में नवदंपत्ति सहित 4 लोगों की डूबने से मौत
मृतकों की पहचान कंचन कुमारी (28), गोविंदा मांझी (29) और सूरज कुमार के रूप में की गई है. बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले इसी गांव में मिल्रिटी फायरिंग रेंज से गोली लगने से मौत हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

