देश

Bihar Shocker: बिस्कीट देने के बहाने 7 साल की बच्ची से 55 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बिहार के बांका जिले में एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इंसानियत को झकझोर देने वाले आरोपी का नाम दीप नारायण मंडल उर्फ दीपू सिंह है. जिसकी उम्र 55 साल है. उसने मासूम को तब अपनी हवस का शिकार बनाया

Bihar Shocker: बिस्कीट देने के बहाने 7 साल की बच्ची से 55 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

Bihar Shocker: बिहार के बांका जिले में एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दीप नारायण मंडल उर्फ दीपू सिंह (55 वर्षीय) ने आरोपी ने मासूम को तब अपनी हवस का शिकार बनाया, जब बच्ची की मां खेत में मुंग तोड़ने गई थी. आरोपी दीप ने बच्ची को यह लालच देकर अपने घर लेकर गया कि वह उसे खाने के लिए बिस्कीट देगा. जिसकी लालच में बच्ची उसके साथ चली गई. जहां उसने उसके साथ अपनी हवस को मिटाया.  आरोपी की इस घिनौनी हरकत को लेकर पीड़िता की मां ने बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में दर्ज करवाई है.

पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 15 जुलाई की शाम को वह मूंग तोड़ने खेत गई थी. इस दौरान उसकी बच्ची को घर के बाहर खेलते समय दीप नारायण उसे अपने साथ बिस्कीट देने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया.  दर्द से कराहते उसकी बच्ची रोने लगी तो उसे घर जाने को कहा. घर आने के बाद बच्ची जोर जोर से रो रही थी. इसी बीच किसी ने पीड़िता की मां को बच्ची के रोने के बारे में सूचना दी. पीड़िता की मां भागी-भागी बच्ची को देखने पहुंची तो उसने सारी बातें अपनी मां से बताई. यह भी पढ़े: Bihar Shocker: बैंक मैनेजर अपनी नाबालिग बेटी से 3 साल से बना रहा था यौन संबंध, मां की शिकायत पर गिरफ्तार

वारदात के बाद आरोपी  दीप नारायण फरार चल रहा है.  धोरैया पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).