बिहार: दरभंगा में पांच साल की बच्ची के साथ टेंपो ड्राइवर ने किया रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
बिहार के दरभंगा में एक टेंपो चालक ने पांच साल की बच्ची से रेप किया. पीड़ित बच्ची को खून से लथपथ हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.
पटना: महिलाओं और बच्चियों के सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद रेप की वारदातें रुक नहीं रही हैं. अपराधी बेखौफ अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और देश की महिलाए और बच्चियां इनकी बली चढ़ रही हैं. ताजा मामला बिहार (Bihar) के दरभंगा (Drabhanga) का है जहां एक टेंपो चालक (ऑटो ड्राइवर) ने पांच साल की बच्ची से रेप किया. पीड़ित बच्ची को खून से लथपथ हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में भर्ती करवाया गया है. यहां बच्ची का ऑपरेशन किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामला सामने आने के बाद देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को बच्ची के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस उप अधीक्षक अनोज कुमार ने कहा, ''हमें बताया गया है कि टेंपो ड्राइवर बच्ची को एक बगीचे में ले गया और उसका बलात्कार किया. पीड़िता का इजाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: उन्नाव में तीन साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न की कोशिश, एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
पांच साल की बच्ची के साथ रेप-
Bihar: A tempo driver arrested on charges of raping a 5-year-old girl in Sadar police station limits of Darbhanga, on Friday. Anoj Kumar, Deputy Superintendent of Police says, "We have been told the tempo driver took her to a garden & raped her. Victim is undergoing treatment". pic.twitter.com/EzPGohNHAc
— ANI (@ANI) December 7, 2019
मीडिया से बातचीत बातचीत में डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्ची को एक टेंपो चालक बहला-फुसला कर ले गया था और कुछ दूरी पर एक बगीचे में उसके साथ रेप किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची एक बच्चे के साथ घर के सामने सड़क पर खेल रहे थे. इसी दौरान एक टेंपो चालक ने दोनों को अपने गाड़ी में बिठा कर चल दिया.
राबड़ी देवी ने क्या कहा-
पूरे मामले में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्वीट किया, बिहार में प्रतिदिन सैंकड़ों बलात्कार की घटनाओं के बारे में सुन व्यथित हो जाती हूं. नेता से पहले मां हूं, बिहार में सरकार पस्त, विधि व्यवस्था ध्वस्त और गुंडे-बलात्कारी मस्त है. अबतक मुजफ्फरपुर बालिका गृह के आरोपियों को सजा नहीं मिली है. नीतीश कुमार से कोई काहे नहीं सवाल पूछता?
बिहार बलात्कार प्रदेश बन चुका है-
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, क्या प्रतिक्रिया दूं? बिहार बलात्कार प्रदेश बन चुका है. बक्सर, समस्तीपुर, गोपालगंज के बाद अब दरभंगा में आत्मा को झकझोरने वाली हैवानियत भरी घटना सुन सकते में हूं. बलात्कारियों के हौसले आसमान पर है क्योंकि मुजफ्फरपुर बालिका गृह जनबलात्कार कांड के दोषियों को सरकार ने बचाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2019 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

