देश

Indo-Nepal Border Security Challenges: बिहार- घुसपैठ की कोशिश में अब तक 41 विदेशी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में भारत-नेपाल सीमा से हाल में ही अवैध ढंग से प्रवेश करने के दौरान दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इस वर्ष अब तक घुसपैठ करने के दौरान 41 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

Indo-Nepal Border Security Challenges: बिहार- घुसपैठ की कोशिश में अब तक 41 विदेशी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी
Bihar Police (Photo Credit: Twitter)

पटना, 24 जुलाई: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में भारत-नेपाल सीमा से हाल में ही अवैध ढंग से प्रवेश करने के दौरान दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था वहीं, इस वर्ष अब तक घुसपैठ करने के दौरान 41 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह भी पढ़े: Bihar: पूर्वी चंपारण के इंडो- नेपाल बॉर्डर के समीप के गांवों में नेपाली डकैतों का आतंक, लगातार घट रही घटना, पिछले कुछ दिनों में करोडों की लूट

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को बताया कि 41 में से सबसे अधिक 28 विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी बिहार से सटे भारत-नेपाल सीमा पर की गयी है उन्होंने बताया कि ये लोग अवैध तरीके से बिहार में प्रवेश कर रहे थे इसके अलावा छह विदेशी नागरिकों को सोना तस्करी, चार को मद्यनिषेध और एक-एक को एनडीपीएस, अवैध मुद्रा तथा अवैध आग्नेयास्त्र के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि इस साल नेपाल, सूडान, म्यांमार, रूस, चेक रिपब्लिक, तिब्बत (चीन), पूर्वी अफ्रीका (युगांडा), उज्बेकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा चीन के नागरिकों को बिहार में गिरफ्तार किया गया है इनके खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कर मामलों की जांच की जा रही है.

बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार की रात रक्सौल के मैत्री पुल से दो चीनी नागरिकों झाओ जिंग और फूं कांग को भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया दोनों चीन के जियांग्शी प्रांत के रहने वाले हैं उनके पास भारतीय सीमा में प्रवेश के वैध पासपोर्ट और वीजा नहीं थे.

चीनी नागरिकों के पास से दो मोबाइल व करीब 14 हजार नेपाली रुपये बरामद किए गए सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की है आशंका जताई जा रही है कि दोनों भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी लेने पहुंचे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).