देश

बिहार : जमुई के अगवा 3 युवकों का शव नवादा से बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 24 मई की शाम अगवा किए गए तीनों युवकों के शव बुधवार को बरामद किए.

बिहार : जमुई के अगवा 3 युवकों का शव नवादा से बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

नवादा: बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 24 मई की शाम अगवा किए गए तीनों युवकों के शव बुधवार को बरामद किए. कौआकोल के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने यहां बताया कि जमुई के सिकंदरा के रहने वाले अगवा किए गए तीनों युवकों का शव कौआकोल के भोरमबाग पहाड़ से बरामद किया गया है. शव देखने से स्पष्ट है कि तीनों की हत्या बेरहमी से धरदार हथियार से की गई है.

पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि तीनों युवकों की हत्या 24 मई को ही कर दी गई थी. पुलिस हालांकि अपहरण और हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: मुलशी बांध में तैराकी करने के दौरान 3 एमबीए छात्र डूबे, 2 स्टूडेंट्स के शव बरामद एक लापता

उल्लेखनीय है कि 24 मई को सिकंदरा के रहने वाले राजकुमार उर्फ पल्लू, जितेंद्र कुमार और विक्की कुमार एक साथ दो बाइकों से कौआकोल से वापस सिकंदरा लौट रहे थे, तभी कहा जा रहा है कि कौआकोल-पकरीबरामा मार्ग पर कगहर मोड़ के पास से इन तीनों का अपहरण कर लिया गया था. बाद में तीनों की हत्या कर दी गई. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2019 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).