देश

बिहार : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रक से कुचलकर दरोगा की हुई मौत

बिहार के नालंदा (Nalanda) जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार की रात वाहन जांच के दौरान एक अज्ञात ट्रक द्वारा कुचल दिए जाने से सहायक अवर निरीक्षक (Sub Inspector) की मौत हो गई..

बिहार : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रक से कुचलकर दरोगा की हुई मौत
क्राइम सीन (Photo Credit- Pixabay)

बिहारशरीफ :  बिहार के नालंदा (Nalanda) जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार की रात वाहन जांच के दौरान एक अज्ञात ट्रक द्वारा कुचल दिए जाने से सहायक अवर निरीक्षक (Sub Inspector) की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, नूरसराय थाना में पदस्थापित एएसआई पवन सिंह गश्तीदल के साथ नूरसराय अस्पताल के पास वाहन जांच अभियान के तहत आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे.

इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया. इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही एएसआई की मौत हो गई. मृतक एएसआई पवन सिंह लखीसराय के नन्दनमा गांव के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें: बिहार: शादी से लौट रही बोलेरो की ट्रक से हुई टक्कर, हादसे में तीन की मौत पांच घायल

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. एक साल पहले ही पवन का तबादला नालंदा जिले में हुआ था. पुलिस फरार ट्रक का पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2019 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).