16 जुलाई की बड़ी खबरें
भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.
भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने कुवैत-जॉर्डन को निशाना बनाया
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने कुवैत-जॉर्डन को निशाना बनाया
अमेरिका ने लगातार पांचवे दिन ईरानी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए. अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि हमलों में ईरान के कमांड सेंटरों, एयर डिफेंस साइटों, मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं और तटीय निगरानी सुविधाओं को निशाना बनाया गया ताकि ईरान की होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले नाविकों को धमकाने की क्षमता कम हो.
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने कुवैत स्थित एयरबेस पर अमेरिकी सैनिकों को और जल्दी चेतावनी देने वाले रडार सिस्टम को निशाना बनाया. ईरानी सेना ने जॉर्डन के अल-अजरक एयरबेस पर अमेरिकी सेना के कम्युनिकेशन सिस्टमों और फ्यूल स्टोरेज टैंकों को भी निशाना बनाने की बात कही है. इस एयरबेस पर अमेरिकी सैनिक रहते हैं और ऑपरेशनों को अंजाम देते हैं.
हमलों के अलावा, अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी फिर से लागू कर चुका है. वहीं, ईरान ने हमलों के जवाब में क्षेत्रीय ऊर्जा निर्यात को ठप करने की धमकी दी है कि और कहा है कि वह अमेरिका के साथ अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर दोहराया है कि ईरान जल्द ही यह लड़ाई हार जाएगा और वह समझौता करना चाहता है.
यह भी पढ़ें- ईरान और अमेरिका समझौते के रास्ते से क्यों भटक गए?
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2026 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

