15 जुलाई की बड़ी खबरें
भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.
भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.
दिल्ली हाईकोर्ट से की गई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने की मांग
दिल्ली हाईकोर्ट से की गई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने की मांग
दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर मांग की गई है कि पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के मामले में तत्काल रूप से दखल दी जाए और उन्हें मेडिकल मदद उपलब्ध करवाई जाए. कानूनी खबरों की वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक, वकील राकेश कुमार सैनी ने याचिका दायर मांग की है कि केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिए जाएं कि वे वांगचुक को अस्पताल में शिफ्ट करें और जबरन खाना खिलाकर उनकी भूख हड़ताल तुड़वाएं.
याचिका में वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा गया है कि उनका वजन 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है और अगर उनकी भूख हड़ताल जारी रही तो दो दिन के अंदर उनकी जान जा सकती है. याचिका में कहा गया है कि अगर उनकी जान गई तो यह देश और दुनिया के लिए बहुत बड़ी शर्म का विषय होगा. याचिका में दावा किया गया है कि सरकार वांगचुक के बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं है और उनके साथ एक अपराधी, आतंकवादी या देशद्रोही जैसा व्यवहार कर रही है.
बुधवार, 15 जुलाई को वांगचुक के अनशन का 18वां दिन है. वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मंच पर अनशन पर बैठे हुए हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी नेताओं ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की है, लेकिन वांगचुक अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं. सीजेपी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि वांगचुक को सरकार की ओर से चुप्पी के अलावा और कुछ नहीं मिला है.