West Bengal Border: बीएसएफ की भारत -बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई!12 करोड़ रुपये के 89 सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बीएसएफ ने भारत -बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें एक तस्कर के पास से 12 करोड़ रुपये के 89 सोने के बिस्कुट जब्त किए गए है.
West Bengal Border :पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बीएसएफ ने भारत -बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें एक तस्कर के पास से 12 करोड़ रुपये के 89 सोने के बिस्कुट जब्त किए गए है. जानकरी के मुताबिक़ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत सीमा चौकी गुनरमाथ, 05 बटालियन के सतर्क जवानों ने सीमा चौकी के क्षेत्र में हलदरपाड़ा गांव में एक विशेष अभियान चलाया और 89 सोने के बिस्कुट जब्त किए. यह भी पढ़े :Maharashtra: ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरने पर एक व्यक्ति के दोनों पैर कटे
देखें ट्वीट :
West Bengal: BSF arrests smuggler with gold biscuits worth Rs 12 crore on India-Bangladesh Border
Read @ANI Story | https://t.co/gdqPHxx6wf pic.twitter.com/7OrsuGzMJR
— ANI Digital (@ani_digital) May 26, 2024
आरोपी के घर से अलग-अलग आकार के बिस्कुट तब मिले, जब तस्कर सोने की इस खेप को बांग्लादेश से भारत तस्करी के बाद आगे की डिलीवरी से पहले अपने घर में छिपा रहा था. जब्त किए गए सोने का कुल वजन 16.067 किलोग्राम है और इसका बाजार मूल्य 12 करोड़ रूपये है.अभी चुनाव का दौर चल रहा है, ऐसे में इतनी बड़ी तादाद में सोना मिलना , इससे समझा जा सकता है की तस्करों के हौसले कितने बुलंद है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

