Video: भोपाल में बड़ा हादसा! दुर्गा पंडाल में चार लोग हाई टेंशन तार की चपेट में आएं, सभी हॉस्पिटल में एडमिट
मध्यप्रदेश के भोपाल में एक भीषण हादसा हो गया है. यहांपर दुर्गा उत्सव के पंडाल में हाईटेंशन बिजली के तार के चपेट में आने की वजह से चार लोग झुलस गए.
Video: मध्यप्रदेश के भोपाल में एक भीषण हादसा हो गया है. यहांपर दुर्गा उत्सव के पंडाल में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने की वजह से चार लोग झुलस गए. जानकारी के मुताबिक़ इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.
ये हादसा भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के रतन कॉलोनी में हुआ है. जहां दुर्गा उत्सव समिति का पंडाल था. बताया जा रहा है की लाउड स्पीकर की रस्सी को सुधारते समय हादसा हुआ. इस दौरान एक के बिजली तारों की चपेट में आने के बाद 3 और अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए. ये भी पढ़े:Video: भोपाल की बंद फैक्ट्री से 1,814 करोड़ रूपए की ड्रग्स बरामद, NCB ने गुजरात ATS के साथ मिलकर की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
भोपाल में चार लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आएं
भोपाल : हाई टेंशन लाइन में झुलसे 4 लोग, दुर्गा पांडाल में माइक के वायर सुधारते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, निशातपुरा थाना क्षेत्र के रतन कॉलोनी का मामला #Bhopal #OverheadPowerLine #Accident @CP_Bhopal @MPPoliceDeptt #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/rsbYSlgoii
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 12, 2024
इस घटना के बाद पंडाल में और परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद सभी को तत्काल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद वो भी मौके पर पहुंची.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

