Bhusawal-Wardha Passenger Train Viral Video: चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाले युवक को महिला ने सिखाया सबक, यात्रियों ने पहनाई चूड़ियां और लगाया लिपस्टिक; देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि ट्रेन के अंदर यात्रा के दौरान एक युवक ने महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की. महिला ने डरने के बजाय तुरंत विरोध किया और आसपास मौजूद यात्रियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया. महिला के साहस को देखकर अन्य यात्रियों ने भी उसका समर्थन किया और आरोपी को भागने नहीं दिया.

Bhusawal-Wardha Passenger Train Viral Video: भुसावल-वार्धा पैसेंजर ट्रेन (Bhusawal-Wardha Passenger Train) में एक महिला ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को ऐसा सबक सिखाया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. चलती ट्रेन में युवक द्वारा कथित तौर पर अभद्र हरकत किए जाने के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. इसके बाद अन्य यात्रियों ने भी महिला का साथ दिया और आरोपी को पकड़कर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.

बताया जा रहा है कि ट्रेन के अंदर यात्रा के दौरान एक युवक ने महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की. महिला ने डरने के बजाय तुरंत विरोध किया और आसपास मौजूद यात्रियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया. महिला के साहस को देखकर अन्य यात्रियों ने भी उसका समर्थन किया और आरोपी को भागने नहीं दिया.

इसके बाद यात्रियों ने आरोपी को कथित तौर पर उसके हाथों में चूड़ियां पहनाईं और उसके होंठों पर लिपस्टिक लगाकर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया. इस दौरान ट्रेन में मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिला और उसकी मदद करने वाले यात्रियों की हिम्मत की सराहना की. वहीं कुछ लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और सार्वजनिक परिवहन में ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

हालांकि, इस घटना को लेकर संबंधित रेलवे अथॉरिटी या पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. साथ ही वायरल वीडियो में किए गए सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो सकी है.

Share Now