SC की कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, कहा- पंजाब और किसानों के हितों से समझौता नहीं कर सकता

भूपिंदर सिंह मान ने कहा, मैं कमेटी से खुद को अलग कर रहा हूं ताकि पंजाब और देश के किसानों के हितों के साथ समझौता न हो सके.

भूपिंदर सिंह मान (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान (Bhupinder Singh Mann) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की चार सदस्यीय कमेटी से खुद को अलग कर लिया है. उन्‍होंने अपने एक पत्र में कहा है कि वे 'पंजाब और किसानों के हितों के साथ समझौता न करने के लिए किसी भी पद का त्‍याग करने को तैयार हैं.' मान ने लिखा है, "एक किसान और एक यूनियन नेता के तौर पर, किसान यूनियनों और जनता के बीच फैली शंकाओं को ध्‍यान में रखते हुए, मैं किसी भी पद का त्‍याग करने को तैयार हूं."

भूपिंदर सिंह मान ने कहा, मैं कमेटी से खुद को अलग कर रहा हूं ताकि पंजाब और देश के किसानों के हितों के साथ समझौता न हो सके. मैं हमेशा अपने किसानों और पंजाब के साथ खड़ा रहूंगा." भूपिंदर मान के खुद को अलग करने के बाद कमेटी में अब तीन सदस्‍य बचे हैं. राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- मेरी बात गांठ बांध लो नए कृषि कानून वापस लेने होंगे.

भूपिंदर सिंह मान ने खुद को SC की कमेटी से अलग किया:

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने किसान और सरकार के बीच गतिरोध को खत्म करने और समाधान निकालने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई है. इस कमेटी में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान को भी शामिल किया गया था.

इस कमिटी में अब अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के डॉ प्रमोद कुमार जोशी, कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी और शेतकारी संगठन के अध्यक्ष अनिल घनवत शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

‘अपराधियों में ऐसा खौफ पैदा करें कि दोबारा सोचने की हिम्मत न हो’: दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को सख्त हिदायत

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

Social Media Ban for Minors: क्या भारत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने दिए कड़े नियमों के संकेत

SC on Traffic Challans: बिजली बिल से जुड़ेंगे अनपेड ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा सुझाव; ₹20,000 करोड़ की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी