देश

भोपाल में सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्‍कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज किया

पिछले साल दिसंबर 2020 में जब आरोपित सौतेले पिता ने उसके साथ गंदा काम किया तो उसने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया था, लेकिन उसकी मां ने उस पर भरोसा नहीं किया था और बेटी को ही उल्टा डांटने लगी. इसी बात का फायदा उठाया आरोपित ऐसा गंदा काम करता रहा.

भोपाल में सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्‍कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मध्य प्रदेश के भोपाल (Photo credit: File Photo)

भोपाल: मामला मध्य प्रदेश के भोपाल का है. जहां एक सौतेले बाप ने रिश्‍तों की मर्यादा तार-तार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला. अशोका गार्डन में अपनी मां के साथ रहने वाली 11 साल की मासूम के साथ से दुष्कर्म हुआ. जब पीड़िता ने  इस घटना के बारे अपनी मां को बताया तो मां ने आरोपित पर केस दर्ज करने के बदले अपनी बेटी को ही बुरा भला कहकर उसकी बात पर भरोसा नहीं किया. जब यह बात पुलिस को पता चला तब  पुलिस ने मां को भी इस मामले में सहआरोपित बनाया है. Madhya Pradesh: भोपाल में लॉकडाउन के चलते नहीं मिली शराब तो तीन भाई पी गए सैनिटाइजर, तीनों की मौत

भोपाल पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म में आरोपित सौतेले पिता और उसकी मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. अशोकागार्डन थाने की एसआई योगिता जैन के अनुसार 11 वर्षीय मासूम अपनी मां के साथ रहती है और पांचवी कक्षा में निजी स्कूल में पढ़ाई कर करती है. उसके पिता की मृत्यु होने के बाद उसने एक 32 वर्षीय कारपेंटर से दूसरी शादी कर ली थी. शादी के बाद कुछ माह तक वह ठीक रहा, बाद में वह पीड़िता के साथ गंदी हरकत करने लगा था. पीड़िता मां निजी काम करती है, जब वह काम पर चली जाती थी तो आरोपित मासूम के साथ अश्लील हरकत करता था.

पिछले साल वह दिसंबर से लेकर मार्च 20 तक उसका यौन शोषण करता रहा. जब आरोपित सौतेले पिता ने उसके साथ गंदा काम किया तो उसने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया था, लेकिन उसकी मां ने उस पर भरोसा नहीं किया था और बेटी को ही उल्टा डांटने लगी. इसी बात का फायदा उठाया आरोपित ऐसा गंदा काम करता रहा.

बता दें कि दिसंबर 2020 में दो बार और उसका दैहिक शोषण किया. जिसके बाद छात्रा विवश होकर अपनी बुआ के घर चली गई थी. बाद में उसकी दादी ने उसे बुआ के यहां से सागर ले गई. मासूम ने दादी को पूरी घटना की जानकारी दी. दादी ने सागर में नातिन के साथ थाने में इस बात की शिकायत दर्ज कराई.  शिकायत दर्ज होने के बाद अशोकागार्डन पुलिस ने असल कायमी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).