Love Making on Bike! भोपाल में चलती बाइक पर कपल का रोमांस, वीडियो वायरल होने के बाद तलाश में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal) से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसक वीडियो को देखकर आप हैरान हो जायेंगे. क्योंकि वायरल फिल्मी अंदाज में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को बाइक पर आगे बैठकर रोमांस करते हुए तेज रफ्तार से जा रहा है. इसी बीच पीछे से चल रहे कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया.
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal) से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जायेंगे. क्योंकि वायरल वीडियो फिल्मी अंदाज में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को बाइक पर आगे बैठकर रोमांस करते हुए तेज रफ्तार से जा रहा है. इसी बीच पीछे आ रहे एक कार ड्राइवर ने इसका वीडियो बना लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद भोपाल पुलिस इस कपल की तलाश कर रही है. वायरल वीडियो 13 सेकंड का बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो भोपाल केवीआईपी रोड का बताया जा रहा है. कपल बोट क्लब से सटे वीआईपी रोड पर अपनी बाइक चला रहा है. वहीं, महिला बाइक की टंकी पर बैठकर उसी की तरफ मुंह की हुई है. ड्राइविंग के दौरान दोनों एक दूसरे से लिपटे थे और फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे थे. इस बीच उन्हें नहीं पता कि पीछे से आ रही कार का ड्राइवर उनके इस रोमांस का वीडियो बना रहा है. यह भी पढ़े: Mumbai No Kissing Zone: सोसाइटी के बाहर खुलेआम होने वाले रोमांस से तंग आ चुके थे निवासी, बना दिया ‘नो किसिंग जोन’
देखें वायरल वीडियो:
फिलहाल पुलिस वीडियो की मदद से प्रेमी जोड़े की तलाश में हैं. अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि प्रेमी जोड़े की जल्द ही पहचान करने के बाद हिरासत में लिया जायेगा. क्योंकि इस तरह से बीच सड़क पर बाइक चलाना कानून अपराध के साथ ही ट्रैफिक का उल्लंघन है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

