Man Dies By Heart Attack: मातम में बदली खुशी! हरियाणा के भिवानी में रामलीला में हनुमान का रोल निभा रहे शख्स की हार्ट अटैक से मौत (Watch Video)
राम की नगरी अयोध्या में आज प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक तरह जहां जश्न था. वहीं हरियाणा के भिवानी में रामलीला में हनुमान का पिछले 25 साल से रोल निभा रहे शख्स को हार्ट अटैक आ गया. जिससे शख्स की स्टेज पर ही तड़पकर मौत हो गई.
- Read in
- English
Man Dies By Heart Attack: राम की नगरी अयोध्या में आज प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक तरह जहां जश्न था. वहीं हरियाणा के भिवानी में रामलीला में हनुमान का पिछले 25 साल से रोल निभा रहे शख्स को हार्ट अटैक आ गया. जिससे शख्स की स्टेज पर ही तड़पकर मौत हो गई. हनुमान का रोल लगने वाले शख्स का नाम हरीश कुमार है. सोमवार को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ही भिवानी में के न्यू बासुकीनाथ रामलीला कमिटी की तरफ से एक कार्यक्रम रखा गया था. जिस कार्य्रम में हरीश कुमार अपना रोलनिभा ही रहे थे. उसी समय हरीश कुमार को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही प्रभु राम के चरणों में उन्होंने अपना शीश झुकाया. वैसे ही नीचे गिर पड़े. हालांकि कुछ समय तक रामलीला कमिटी के साथ ही दर्शक भी उनका बेहोश होने की एक्टिंग समझ रहे थे. लेकिन कुछ समय तक जब वे स्टेज से नहीं उठे तो लोगों ने उन्हें स्टेज से उठाया तो वे बेसुध पड़े. जिसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे .जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़े: Death By Heart Attack: मध्य प्रदेश के इंदौर में कोचिंग में पढ़ाई के दौरान छात्र को आया हार्ट अटैक, मौके पर तड़पकर गई जान, देखें मौत का लाइव वीडियो
Video:
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर में भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में न्यू बासुकीनाथ रामलीला कमिटी के हरीश कुमार की सोमवार को हनुमान का किरदार निभाते समय अचानक हार्टअटैक से मौत हो गई। उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।… pic.twitter.com/KWpcuFZ8K2
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) January 22, 2024
प्रोग्राम के दौरान हरीश कुमार को हार्ट अटैक आने के बाद पूरा प्रोग्राम गम में बदल गया. उनके मौत को लेकर लोग सदमे हैं. हरीश कुमार के चाहने वाले लोग उन्हें याद करश्रद्धांजलि दे रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

