भरतपुर: छेड़छाड़ करने वाले मनचले को लड़की ने सरेआम डंडे से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
लड़की ने आरोप लगाया है कि वह रोज उसका पीछा करता था जिसे वह परेशान हो गई थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी. घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है.
राजस्थान के भरतपुर में एक लड़की का पीछा करना एक मनचले लड़के को भारी पड़ा. लड़की ने उस युवक को ऐसा सबक सिखाया जिसके बाद वो कभी किसी लड़की के साथ बत्तमीजी करने की कोशिश नहीं करेगा. लड़की ने सरेआम छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की डंडे से जमकर पिटाई कर डाली. लड़की ने डंडे से उसे पीटा. वहां मौजूद लोगों ने भी उस लड़की का साथ दिया और उसकी जमकर पिटाई की. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने अपने फोन में लिया.
लड़की द्वारा बदमाश लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोग लड़की के हौंसले की प्रशंसा कर रहे हैं. वहीं, लड़की ने कहा कि, "लड़का मुझे काफी परेशान करता था और मेरे बारे में अपने दोस्तों को झूठी बातें बताता था. मैं उसे बताना चाहती थी कि लड़कियां कमजोर नहीं होती."
Girl beats a boy with a stick for stalking her & spreading rumours about her dating him in Bharatpur; says, 'Some boys tried to defame me. It is my message to them that don't assume girls are weak'. #Rajasthan (11.07.18) pic.twitter.com/XQFBb7QIy8
— ANI (@ANI) July 17, 2018
एक हिंदी वेबसाइट के अनुसार लड़की ने जिस लड़के की पिटाई की वो लड़का 12वीं कक्षा का छात्र हैं. लड़की ने आरोप लगाया है कि वह रोज उसका पीछा करता था जिससे वह परेशान हो गई थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी. घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2018 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

