Bhadohi News: UP के भदोही में लाइब्रेरी के वॉशरूम में छेद कर छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, मकान मालिक का बेटा गिफ्तार

संदेह होने पर छात्र तुरंत मकान मालिक के कमरे में पहुंचे, जहां उनका 20 वर्षीय बेटा रवि शंकर गुप्ता मौजूद था. छात्रों ने जब उसका मोबाइल लेकर जांच की, तो उसमें छात्राओं की कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले. इसके बाद लाइब्रेरी संचालक और परिजनों को सूचित किया गया, जिससे मौके पर काफी हंगामा हुआ.

Bhadohi News:  उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में एक डिजिटल लाइब्रेरी के वॉशरूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां वॉशरूम की दीवार में छेद कर छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने और तस्वीरें खींचने के आरोप में मकान मालिक के 20 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है.

वॉशरूम की दीवार में छेद देखकर खुला भेद

पुलिस के अनुसार, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लाला नगर टोल प्लाजा के पास स्थित एक मकान की है, जहां भरथरी बिंद नाम के व्यक्ति पिछले कई वर्षों से डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन कर रहे हैं.  यह भी पढ़े:  Who Is Smriti Jain? जैसलमेर के बुजुर्ग व्यक्ति का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट पर डालने के आरोप में गिरफ्तार ‘एडल्ट कंटेंट क्रिएटर’ स्मृति जैन के बारे में सब कुछ

बृहस्पतिवार दोपहर लाइब्रेरी का उपयोग करने पहुंची छात्राओं को वॉशरूम की दीवार में एक छोटा सा छेद दिखाई दिया. शक होने पर छात्राओं ने अन्य छात्रों को इसकी जानकारी दी. जब छात्रों ने छेद के जरिए दूसरी तरफ देखा, तो पाया कि दीवार से सटा हुआ कमरा मकान मालिक का है.

आरोपी के मोबाइल में मिलीं आपत्तिजनक तस्वीरें

संदेह होने पर छात्र तुरंत मकान मालिक के कमरे में पहुंचे, जहां उनका 20 वर्षीय बेटा रवि शंकर गुप्ता मौजूद था. छात्रों ने जब उसका मोबाइल लेकर जांच की, तो उसमें छात्राओं की कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले. इसके बाद लाइब्रेरी संचालक और परिजनों को सूचित किया गया, जिससे मौके पर काफी हंगामा हुआ.

पुलिस ने दर्ज की बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराएं

घटना की सूचना मिलते ही गोपीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लाइब्रेरी संचालक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि शंकर गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक (SHO) सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन अश्लील वीडियो को किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर या अपलोड तो नहीं किया गया था.

Share Now