Bhadohi: भदोही में सपा विधायक के घर मिला पंखे से लटका 17 साल की लड़की का शव, पुलिस जाँच में जुटी
भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर सोमवार को 17 साल की लड़की का पंखे से लटका हुआ शव मिला है. मृतका की पहचान नाजिया के रूप में हुई है.
भदोही, 10 सितंबर : भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर सोमवार को 17 साल की लड़की का पंखे से लटका हुआ शव मिला है. मृतका की पहचान नाजिया के रूप में हुई है. वह कई वर्षों से विधायक के घर पर रहकर घरेलू कार्य करती थी. घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालिकाना की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भदोही जिले की पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है.क्षेत्राधिकारी भदोही और प्रशासनिक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. यह भी पढ़ें : मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन 66,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन
शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है. एसपी ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि लड़की कई वर्षों से विधायक के घर रहकर घरेलू कार्य करती थी. मामले में जांच की जा रही है. कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है. इस मामले की जांच के लिए गठित टीम की रिपोर्ट के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2024 08:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

