Bengaluru Shocker: सनकी प्रेमी ने चाकू घोंपकर छात्रा को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

बेंगलुरु, 18 जनवरी: बेंगलुरु में येलहनका लेआउट के पास 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चाकू मारकर हत्या करने वाले एक सनकी प्रेमी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मधुचंद्र के रूप में हुई है.

रिपोर्ट के अनुसार, सनकी प्रेमी ने दिब्बुर के पास शानुभोगानाहल्ली की रहने छात्रा की चाकू मारकर हत्या उस समय की थी जब वह खेत से गायों को वापस लाने गई थी. छात्रा के गर्दन में चाकू घोंपने के बाद आरोपी मधुचंद्र मौके से फरार हो गया था. इसके बाद छात्रा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

छात्रा अपनी मां और बहन के साथ रह रही थी, चार महीने पहले उसके पिता की मौत हो गई थी. उसकी मां एक निजी कॉलेज में सहायक के रूप में काम करती थी. रिपोर्ट के अनुसार, मधुचंद्र और राशि (छात्रा) एक दूसरे से प्यार करते थे. लेकिन जब राशि को मालूम हुआ कि मधुचंद्र की शादी हो चुकी है और उसके पास एक बच्चा भी है, तो उसने उससे रिश्ता तोड़ दिया था. इससे पहले, आरोपी ने उसे शादी करने के लिए परेशान किया था और उसके घर के पास हंगामा भी किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru: पत्नी पर भौंकने से नाराज पड़ोसी ने पालतू कुत्ते पर लकड़ी के लट्ठ से किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई क्रूरता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड