Bengaluru Shocking News: बेंगलुरु में अजीबो-गरीब मामला, बुजुर्ग को बोरे में भरकर कूरियर करने पहुंचा परिवार, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान; VIDEO

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में मंगलवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक परिवार के पांच सदस्य एक बड़े बोरे को कूरियर करने के लिए पार्सल ऑफिस पहुंचे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

Bengaluru Shocking News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में मंगलवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक परिवार के पांच सदस्य एक बड़े बोरे को कूरियर करने के लिए पार्सल ऑफिस पहुंचे. कूरियर कर्मचारियों को जब बोरे के अंदर हलचल महसूस हुई और उन्होंने उसे खोला, तो अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति मिला जो सांस लेने के लिए तड़प रहा था. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह सब केवल एक 'सोशल मीडिया रील' बनाने के लिए किया गया था.

स्टाफ को हुई हलचल, खुला राज

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे एक महिला अपने परिवार के साथ कूरियर ऑफिस पहुंची और एक भारी बोरे को मंगलुरु भेजने की मांग की. जब कर्मचारियों ने बोरे की सामग्री के बारे में पूछा, तो परिवार ने टालमटोल की. शक होने पर जब कर्मचारियों ने जबरन बोरा खोला, तो उसमें से एक बुजुर्ग व्यक्ति (महिला के पिता) निकले. बुजुर्ग की हालत काफी खराब थी और वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहे थे. यह भी पढ़े:  Bengaluru Shocking Video: टक्कर के बाद महिला चालक ने युवक को बोनट पर 1 KM तक घसीटा, जान जाते-जाते बची!

बेंगलुरु में अजीबो-गरीब मामला

विवाद और पुलिस की एंट्री

हैरानी की बात यह है कि पकड़े जाने के बाद भी परिवार को अपनी गलती का अहसास नहीं हुआ. उन्होंने कूरियर स्टाफ से बहस शुरू कर दी और ज्यादा पैसे देने का लालच देकर पार्सल स्वीकार करने का दबाव बनाया. उनका तर्क था कि वे "इतनी दूर से आए हैं और काफी मेहनत की है." स्थिति बिगड़ती देख स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस के आने से पहले ही परिवार वहां से निकल गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्हें ट्रेस कर लिया गया.

रील के पीछे का अजीब तर्क

पुलिस पूछताछ में परिवार ने बताया कि वे त्योहारों (उगादी और रमजान) के दौरान बस टिकटों की बढ़ती कीमतों और कमी को लेकर एक 'प्रतीकात्मक विरोध' दर्ज कराना चाहते थे. वे रील के जरिए यह संदेश देना चाहते थे कि "टिकट न मिलने पर इंसान को पार्सल बनकर सफर करना पड़ रहा है."

पुलिस की कार्रवाई और माफीनामा

व्यालिकावल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार को थाने बुलाया. हालांकि, परिवार द्वारा लिखित और वीडियो माफी मांगने के बाद उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के स्टंट किसी की जान ले सकते हैं और भविष्य में ऐसी लापरवाही पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग कड़ी निंदा कर रहे हैं.

Share Now

\