Bengaluru Pothole Horror: बेंगलुरु के गड्ढे ने बदल दी महिला की जिंदगी, टखना बुरी तरह कुचला; सर्जरी के बाद आया 1.97 लाख रुपये का अस्पताल बिल

हादसे के बाद ऐशानी पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं, जहां उनकी इमरजेंसी प्लास्टिक सर्जरी की गई. उन्होंने बताया कि इलाज पर कुल 1.97 लाख रुपये का खर्च आया. डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि टखने की रिकवरी के आधार पर भविष्य में दूसरी सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है. ऐशानी के मुताबिक, इस हादसे ने उन्हें सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और आर्थिक रूप से भी काफी प्रभावित किया है.

Bengaluru Pothole Accident News: बेंगलुरु की खराब सड़कों ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया. व्हाइटफील्ड-वार्थुर रोड पर सड़क के गड्ढे की वजह से स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे में महिला का टखना बुरी तरह कुचल गया, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी. पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनका कुल मेडिकल बिल 1.97 लाख रुपये पहुंच गया. Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी; VIDEO

बारिश में नहीं दिखा गड्ढा

पीड़िता ऐशानी खन्ना, जो एक निजी कंपनी में काम करती हैं, ने बताया कि 20 अगस्त को वह स्कूटी से ऑफिस जा रही थीं. रास्ते में उन्हें व्हाइटफील्ड-वार्थुर रोड पर नेक्सस मॉल के पास एक ऐसा गड्ढा मिला, जो भारी बारिश की वजह से दिखाई नहीं दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा, "वार्थुर रोड के एक छिपे हुए गड्ढे की वजह से मेरा टखना कुचल गया. इमरजेंसी प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी, 5 दिन अस्पताल में रहना पड़ा और 1.97 लाख रुपये का बिल आया. यह कल किसी के साथ भी हो सकता है. कृपया सड़कें ठीक कीजिए."

 

महिला का टखना कुचला, सर्जरी की ज़रूरत पड़ी, अस्पताल का बिल ₹1.97 लाख आया:

हादसे में टखने पर आई गंभीर चोट

ऐशानी ने बताया कि दोपहर के समय तेज बारिश हो रही थी. वह सावधानी से स्कूटी चला रही थीं क्योंकि उन्हें सड़क की खराब हालत का अंदाजा था, लेकिन पानी से भरे गड्ढे का पता नहीं चल पाया. उन्होंने बताया कि स्कूटी गड्ढे में जाते ही वह कुछ सेकंड के लिए हवा में उछल गईं. इसके बाद वह सड़क पर गिर गईं और स्कूटी भी उनके ऊपर आ गिरी. हादसे में उनके बाएं टखने पर सात से आठ गहरे जख्म आए, जिनके इलाज के लिए प्लास्टिक सर्जनों की मदद लेनी पड़ी.

5 दिन अस्पताल में रहीं, दूसरी सर्जरी भी पड़ सकती है

हादसे के बाद ऐशानी पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं, जहां उनकी इमरजेंसी प्लास्टिक सर्जरी की गई. उन्होंने बताया कि इलाज पर कुल 1.97 लाख रुपये का खर्च आया. डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि टखने की रिकवरी के आधार पर भविष्य में दूसरी सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है. ऐशानी के मुताबिक, इस हादसे ने उन्हें सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और आर्थिक रूप से भी काफी प्रभावित किया है.

सड़कों की बदहाली पर उठाए सवाल

करीब 30 वर्षों से बेंगलुरु में रह रहीं ऐशानी ने शहर की सड़कों की हालत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि "यहां सड़कें कम और गड्ढे ज्यादा हैं." उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की कि शहर की सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से लोगों की जान और स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके.

Share Now