Bengaluru: लाइव मैच के दौरान जोरदार पंच से घायल हुआ किकबॉक्सर, इलाज के दौरान मौत, आयोजकों पर मामला दर्ज

कर्नाटक में मैसूरु का एक किकबॉक्सर 10 जुलाई को किकबॉक्सिंग कार्यक्रम में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद कोमा में चला गया था और उनकी एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि इस बाबत ज्ञानभारती थाने में मामला दर्ज किया गया है.

किकबॉक्सर की मौत (Photo: Twitter)

बेंगलुरु, 14 जुलाई: कर्नाटक में मैसूरु का एक किकबॉक्सर 10 जुलाई को किकबॉक्सिंग कार्यक्रम में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद कोमा में चला गया था और उनकी एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि इस बाबत ज्ञानभारती थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, केंगेरी-स्थित के-1 किक बॉक्सिंग ऑर्गनाइजेशन, कर्नाटक की ओर से 10 जुलाई को शहर के ज्ञान ज्योति नगर के एक जिम में ‘के-1 किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप’ का आयोजन किया गया था.

कार्यक्रम के दौरान, निखिल एस (23) को अपने प्रतिद्वंद्वी का ज़ोरदार घूंसा लगा और वह रिंग में ही गिर पड़े. उन्हें फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया जहां वह दो दिन तक कोमा में रहे और 12 जुलाई को उन्होंने दम तोड़ दिया.

देखें वीडियो 

निखिल के पिता सुरेश पी की शिकायत पर के-1 किकबॉक्सिंग एसोसिएशन और इसके प्रमुख कोच नवीन रविशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. सुरेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आयोजकों की ओर से कई चूक की गई थी जिस वजह से उनके बेटे की मौत हुई.

उन्होंने आरोप लगाया कि कूशन की मोटाई भी अपर्याप्त थी जिस वजह से ज़मीन पर गिरने पर उनके बेटे के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हुई. कोई पैरामेडिकल दल, ऑक्सीजन सिलेंडर और स्ट्रेचर नहीं था और न ही घायल को अस्पताल ले जाने के लिए कोई गाड़ी थी.

सुरेश ने आरोप लगाया, “ प्राथमिक उपचार या एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं थी. उन्हें (निखिल) बहुत गलत तरीके से अस्पताल ले जाया गया. उनकी (आयोजकों की) लापरवाही की वजह से मनिपाल अस्पताल में मेरे बेटे की मौत हो गई.”

इनपुट भाषा 

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Family Mass Suicide Attempt: कर्ज के दबाव में परिवार का सामूहिक आत्महत्या प्रयास, मां-बेटी की मौत, 2 की हालत गंभीर

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड