Bengaluru Gangrape Case: पार्क में बैठी महिला को जबरन कार में घसीटा, गैंगरेप
बेंगलुरू के कोरमंगला थाना क्षेत्र में पुरुष मित्र के साथ पार्क में बैठी एक युवती को कुछ लोगों ने जबरन एक कार में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
बेंगलुरू, 31 मार्च : बेंगलुरू के कोरमंगला थाना क्षेत्र में पुरुष मित्र के साथ पार्क में बैठी एक युवती को कुछ लोगों ने जबरन एक कार में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश, विजय, श्रीधर और किरण के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, घटना 25 मार्च देर रात की है. युवती अपने पुरुष मित्र के साथ नेशनल गेम्स विलेज पार्क में बैठी थी. आरोपी व्यक्तियों ने उसके पुरुष मित्र को धमकी दी और युवती को कार में खींच लिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने कहा कि आरोपी कार को डोम्लुर, इंदिरानगर, अनेकल और नीस रोड पर ले गए और रात भर उसके साथ रेप किया. यह भी पढ़ें : उप्र: आजम खान के घर में अज्ञात व्यक्ति ने तंत्र मंत्र से जुड़ी चीजों की पोटली फेंकी
आरोपी बाद में 26 मार्च की तड़के उसे उसके घर के पास छोड़ गए. सुबह 4 बजे घर पहुंचने के बाद, पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

