देश

Bengaluru: बेंगलुरु पुलिस ने राजभवन को बम की धमकी वालेे कॉल को बताया फर्जी

कर्नाटक के राज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन में बदमाशों द्वारा बम होने की अफवाह फैलाने की एक घटना मंगलवार को सामने आई. पुलिस के मुताबिक, राजभवन को बम की धमकी वाली कॉल सोमवार को रात 11.30 बजे की गई थी. अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया.

Bengaluru: बेंगलुरु पुलिस ने राजभवन को बम की धमकी वालेे कॉल को बताया फर्जी
Bengaluru Police

बेंगलुरु, 12 दिसंबर : कर्नाटक के राज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन में बदमाशों द्वारा बम होने की अफवाह फैलाने की एक घटना मंगलवार को सामने आई. पुलिस के मुताबिक, राजभवन को बम की धमकी वाली कॉल सोमवार को रात 11.30 बजे की गई थी. अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया.

बाद में पुलिस को पता चला कि यह एक फर्जी बम कॉल थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कॉल राजभवन के लैंडलाइन फोन पर की गई थी और आरोपी ने दावा किया कि इमारत में बम लगाया गया है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने MP के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगाए आरोप, ‘मोदी की गारंटी’ पर उठाए सवाल

विधान सौधा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 1 दिसंबर को बेंगलुरु के 60 से अधिक स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, इसमें बदमाशों ने दावा किया था कि स्कूलों में बम विस्फोट होगा, जिससे अभिभावकों और अधिकारियों में दहशत फैल गई. पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि धमकी भरे मेल में जिहादी साहित्य भी था और उन सभी को मिटा देने का वादा किया गया था, जो मुस्लिम नहीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).