Rajasthan: ब्यावर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह की निकाली हेकड़ी, चिलचिलाती गर्मी में सड़क पर दौड़ाया; JCB ड्राइवर को उल्टा लटकाकर पीटने का है आरोप (Watch Video)
राजस्थान के ब्यावर में इंसानियत को शर्मसार करने वाले खनन माफिया और हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह की गुंडागर्दी पर अब पुलिस का डंडा चला है. जिसने एक ट्रक ड्राइवर को जेसीबी मशीन में उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा था
Beawar News: राजस्थान के ब्यावर में इंसानियत को शर्मसार करने वाले खनन माफिया और हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह की गुंडागर्दी पर अब पुलिस का डंडा चला है. जिसने एक ट्रक ड्राइवर को जेसीबी मशीन में उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा था, उसी तेजपाल सिंह को अब पुलिस ने सरेआम सड़क पर जुलूस निकालकर उसकी हेकड़ी उतार दी है. रविवार, 25 मई को तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच ब्यावर पुलिस ने तेजपाल का घंटों तक जुलूस निकाला. सिर झुकाए और लंगड़ाते हुए जब तेजपाल पुलिस की गिरफ्त में चला तो लोगों ने फोटो खींचकर उसका मजाक उड़ाने लगे.
लोगों का कहना है कि पुलिस का यह कदम सराहनीय है और इससे इलाके में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे.
हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह की निकली हेकड़ी
रायपुर थाना क्षेत्र में अमानवीय तरीके से युवक के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार शुदा आरोपी हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह व परमेश्वर सिंह की क़स्बा रायपुर व पीपलिया में पैदल पैदल मार्च निकल कर घटना स्थल तस्दीक करवाया@PoliceRajasthan @IgpAjmer @BeawarDCDM @PaliPolice pic.twitter.com/SACpmGaBcc
— BEAWAR POLICE (@BeawarPolice) May 25, 2025
JCB में उल्टा लटकाकर बेल्टों से पीटा
👉🏾 पिता पुत्र की आपसी रंजिश का खामियाजा एक गरीब ड्राइवर को चुकाना पड़ा।
👉🏾 हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह अपने ही ड्राइवर मोहम्मद याकूब निवासी (सरधना रायपुर) को JCB में उल्टा लटकाकर बेल्टों से दिखाई दे रहा है।
👉🏾 डम्फर ड्राइवर रायपुर पुलिस से बताया तेजपाल सिंह और उनके… pic.twitter.com/cKFYuCigGQ
— Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305) May 25, 2025
CM ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
तेजपाल ने जिस जेसीबी मशीन में ट्रक ड्राइवर को उल्टा टांगा था, उसे भी जब्त कर लिया गया है. वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे. पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था. वीडियो वायरल होते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
निर्देश मिलते ही ब्यावर पुलिस एक्शन में आ गई और शनिवार को तेजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
हिस्ट्रीशीटर है तेजपाल सिंह
जानकारी के अनुसार, तेजपाल सिंह पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर है. लेकिन इस बार उसकी दबंगई के खिलाफ पुलिस ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे शहर में चर्चा हो गई. अब सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, एक वो जिसमें तेजपाल ड्राइवर को उल्टा लटका कर पीट रहा है, और दूसरा वो जिसमें वह खुद पुलिस की गिरफ्त में सिर झुकाए सड़कों पर घुमाया जा रहा है.
पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि कानून से बड़ा कोई नहीं, चाहे वो कितना भी रसूखदार क्यों न हो.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

