WhatsApp Wedding Card Fraud: सावधान! व्हाट्सएप पर भेजे गए शादी के कार्ड से हो सकता है अकाउंट खाली, अब नए तरीके से फ्रॉड कर रहे साइबर ठग

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और इस मौके पर कई लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शादी का कार्ड भेजते हैं. जो लोग दूर रहते हैं, उन्हें व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्ड की फोटो या पीडीएफ फाइल भेजी जाती है.

WhatsApp Wedding Card Fraud: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और इस मौके पर कई लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शादी का कार्ड भेजते हैं. जो लोग दूर रहते हैं, उन्हें व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्ड की फोटो या पीडीएफ फाइल भेजी जाती है. लेकिन अब साइबर ठगों ने इसी बहाने एक नया तरीका अपनाया है, जिससे वे लोगों को ठग रहे हैं. साइबर ठग शादी के कार्ड जैसा दिखने वाला एपीके फाइल (ऐप फाइल) भेजते हैं. यह फाइल देखने में एकदम असली शादी के कार्ड जैसी लगती है. जब कोई इस फाइल पर क्लिक करता है, तो उसके फोन का क्लोन (डुप्लिकेट) बन जाता है.

इसके बाद ठग उस व्यक्ति के फोन में मौजूद बैंक डिटेल्स और अन्य संवेदनशील जानकारी चुरा लेते हैं. इस जानकारी का इस्तेमाल करके वे व्यक्ति का बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं.

ये भी पढें: बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani के पिता से 25 लाख की ठगी, आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर खाते में ट्रांसफर कराए पैसे (Watch Video)

इस फ्रॉड से कैसे बचें ?

ठगी का शिकार होने पर क्या करें?

मोबाइल पर शादी के कार्ड से ठगे जाने पर सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं. इसके बाद साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट (https://cybercrime.gov.in/webform/helpline.aspx) पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करें. साथ ही अपने बैंक को भी सूचित करें ताकि समय रहते आपके पैसे सुरक्षित रह सकें.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट