अजमेर से बरामद बरेली की लड़की मंगलवार को अदालत में पेश होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दूसरे समुदाय के युवक के साथ भागी लड़की को जिला पुलिस ने शनिवार को अजमेर से बरामद कर लिया जिसे मंगलवार को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा. इस मामले को लव जिहाद करार देते हुये हिंदू गठनों ने विरोध जताया था.
बरेली, 26 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दूसरे समुदाय के युवक के साथ भागी लड़की को जिला पुलिस ने शनिवार को अजमेर से बरामद कर लिया जिसे मंगलवार को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा. इस मामले को लव जिहाद करार देते हुये हिंदू गठनों ने विरोध जताया था.
बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रवींद्र कुमार सिंह (Ravindra Kumar Singh) ने सोमवार को बताया, ''शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर लड़की बालिग है और उसे मंगलवार को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा. अदालत में उसके बयान होंगे और उसी आधार पर तय होगा कि वह कहां जाएगी.''
उन्होंने यह भी बताया कि कि लड़की के पास तीन आधार कार्ड बरामद हुए हैं जो अलग अलग नाम से हैं, इसलिए इस मामले की जांच कराई जा रही है. उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को बिलाल नामक युवक के साथ बरेली की एक लड़की घरा से चली गयी थी . लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ 500000 रुपये नकद और सोने के जेवर चुराकर भागने की रिपोर्ट बरेली के केला थाने में दर्ज कराई है.
पिता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि बिलाल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. हिंदू संगठनों के विरोध के चलते बरेली की पुलिस ने 17 अक्टूबर को अजमेर के होटल से बिलाल नामक युवक के साथ लड़की को पकड़ लिया था. बिलाल को गत दिवस चोरी और हेराफेरी के आरोप में जेल भेज दिया गया है। वहीं लड़की को नारी निकेतन में भेजा है.
पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि लड़की के पिता ने युवक बिलाल के खिलाफ 500000 रुपये नक़द और जेवर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसमें से बिलाल के पास से 320000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं. बिलाल का कहना है कि शेष रुपये टैक्सी होटल मैं खर्च हो गए और 100000 रुपये उसने अपने वकील को दिए हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

