Bihar Shocking: 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद दोनों आंखे फोड़कर की हत्या, नग्न अवस्था में शव को मिट्टी में दबाया
बच्ची होली के दिन दोपहर के दो बजे घर के बाहर अपनी सहेलियों के साथ होली खेल रही थी. इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास से वो अचानक गायब हो गई. अब बच्ची का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. बच्ची की लाश पर कोई कपड़ा नहीं था और उसकी शरीर के कई अंगों से खून बह रहा था. उसकी आंख भी फोड़ दी गई थीं.
बिहार,21 मार्च: प्रदेश के बांका में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिले के चांदन में होली के दिन गायब हुई आठ साल की बच्ची का शनिवार की देर रात शव बरामद किया गया. आरोप है कि दरिंदों ने आठ साल की बच्ची का अपहरण कर गैंग रेप (Minor Girl Gang Rape in Banka) करने के बाद उसकी हत्या कर दी है. बाद में सबूत छिपाने के लिए नग्न अवस्था में उसके शव को मिट्टी में दबा दिया गया. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बाकी की तलाश जारी है. हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप को लेकर कुछ कहा जा सकता है. Shocking: यूपी में दरिंदगी की सारी हदें पार, युवक के साथ कुकर्म करने के बाद दोस्तों ने प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, खून अधिक बहने से गई जान
परिजनों की मानें तो बच्ची होली के दिन दोपहर के दो बजे घर के बाहर अपनी सहेलियों के साथ होली खेल रही थी. इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास से वो अचानक गायब हो गई. रविवार को बच्ची के पिता कुछ अन्य लोगों के साथ उसकी तलाश करने लगे. इस दौरान उन्हे सूखे नाले से कुछ दूर पर कपड़ा नजर आया. इसके बाद वहीं मिट्टी में दबाया गया शव दिखा, जिसमें उसके हाथ और पैर नजर आ रहे थे, बच्ची के शव को जब बाहर निकाला गया तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.
मासूम की दोनों आंखें फोड़ने के साथ ही उसके शरीर पर कई निशान मिले. बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना लोगो की भीड़ वहां जमा हो गई. वारदात की जानकारी मिलते ही चांदन पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. लाश को अपने कब्जे में ले लिया. पीड़िता के 5 साल के छोटे भाई ने बताया कि दीदी को कुछ लोग जबरदस्ती लाल रिक्शा से ले गए थे.
मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी चांदन, डोमन पासवान और श्रीधर वर्णवाल उर्फ़ छोटू वर्णवाल को हिरासत में ले लिया हैं, जबकि टोटो मालिक सागर सोनी की तलाश जारी है. पुलिस ने टोटो मालिक सागर सोनी के बेटे को जमुई से गिरफ्तार किया है.
एसडीपीओ ने बताया कि मृतक बच्ची के चाचा के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों का आरोप है कि बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद ही अगर पुलिस ठीक से छानबीन करती तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2022 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

